FIR AGAINST SHREYAS TALPADE: बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपदे के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके खिलाफ एक मामले में FIR दर्ज की गई है। यह FIR हरियाणा के सोनीपत में एक घोटाले से जुड़ी हुई है। श्रेयस के साथ ही मशहूर अभिनेता आलोकनाथ का नाम भी इस FIR में शामिल है। (FIR AGAINST SHREYAS TALPADE)
इंदौर में एक कंपनी ने 50 लाख से अधिक लोगों से करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गई है। इस कंपनी में निवेश करने के लिए श्रेयस तलपदे और आलोकनाथ ने प्रचार किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। इस कंपनी में करीब 6 वर्षों तक लोगों ने निवेश किया था, और अच्छी रिटर्न का वादा कर लोगों को आकर्षित किया गया। शिकायत में यह बताया गया कि कई बड़े होटलों में सेमिनार आयोजित कर कंपनी ने लोगों को एजेंट बनने के लिए प्रेरित किया था। शुरुआत में कुछ लोगों को पैसे भी दिए गए, लेकिन बाद में पैसे देने में आनाकानी की जाने लगी।
जब पैसे नहीं मिले तो नागरिकों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाना शुरू किया, जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने अपने मोबाइल बंद कर दिए। लोग जब सीधे कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। पुलिस में दर्ज FIR में श्रेयस तलपदे, आलोकनाथ और 11 अन्य लोगों के नाम हैं।
यह मार्केटिंग कंपनी श्रेयस तलपदे ने भी प्रमोट की थी। इस मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। 25 जनवरी को इस मामले की सुनवाई होने वाली है।