Dhanashree Verma Video: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है, और इस अफवाह को तब बल मिला जब फैंस ने देखा कि दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें फैल गईं। हालांकि, दोनों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ट्रोलिंग के बावजूद, दोनों अपने फैंस के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं।
Kamala Nehru Hospital: पुणे में GBS मरीजों का मुफ्त में इलाज
इसी बीच, धनश्री वर्मा ने एक वीडियो ( Dhanashree Verma Video) शेयर किया, जिसमें वह मिट्टी के बर्तन बनाने की कक्षा में हाथ आजमाती नजर आ रही हैं। वीडियो में धनश्री कहती हैं, “आज, मैंने कुछ अलग, कुछ खास करने का फैसला किया, कुछ ऐसा जो मेरे दोस्तों ने बताया कि बहुत ही उपचारात्मक है। तो, मैं अपनी पहली पॉटरी क्लास में हूं।” इसके बाद वह पॉटरी क्लास में बर्तन बनाते हुए दिखती हैं।
वीडियो के साथ धनश्री ने लिखा, “अपना भाग्य खुद आकार दें, एक बार में एक टुकड़ा। मेरी पहली पॉटरी क्लास और मुझे खुशी है कि यह इतनी अच्छी निकली। इसे जरूर आजमाना चाहिए।” इस वीडियो को देख कर लोग धनश्री को सपोर्ट करते हुए उनके इस नए अनुभव की सराहना कर रहे हैं।
धनश्री और युजवेंद्र चहल के रिश्ते में आई परेशानियों की अफवाहें तब शुरू हुईं जब चहल ने अपनी इंस्टाग्राम पर धनश्री के साथ की सभी तस्वीरें डिलीट कर दीं। वहीं धनश्री के इंस्टाग्राम अकाउंट में अभी भी दोनों की तस्वीरें मौजूद हैं।