PUNE-BIBEWADI NEWS: पुणे के बिबवेवाड़ी इलाके में बुधवार देर रात तीन लोगो ने मिलकर अप्पर इंदिरानगर क्षेत्र में 70 वाहनों की तोड़फोड़ की। हथियारों और डंडों से वाहनों के कांच तोड़ने से आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। इस घटना के बाद, पुलिस ने जो तीन आरोपियों है उन्हें गिरफ्तार किया और उसी क्षेत्र में उनकी धिंड निकाल दी।
गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम अंडी उर्फ निरंजन देवकर, अभिषेक पांढरे ,गणराज सुनील ठाकर है (PUNE-BIBEWADI NEWS)
John Abraham Upcoming Movie: रोहित शेट्टी के नई एक्शन-थ्रिलर में जॉन; जल्द होगी रिलीज
यह घटना एक माह पहले आरोपी देवकर, पांढरे और ठाकरे के बीच एक विवाद के कारण घटी। इस विवाद में उनकी मारपीट हुई थी। बदले की भावना से, आरोपियों ने बुधवार रात को बिबवेवाड़ी के अप्पर इंदिरानगर क्षेत्र में आकर दांडकियों और हथियारों से वाहनों की तोड़फोड़ शुरू कर दी।
आरोपियों ने दुर्गा माता मंदिर के पास खड़ी कारों, टेम्पो, रिक्षा और बाइक्स के कांच तोड़े। इस तोड़फोड़ की आवाज सुनकर जागे हुए निवासी गुस्से में आए और आरोपियों ने उन्हें गालियाँ दीं। उसके बाद, आरोपी वहां से फरार हो गए।
इस घटना के बाद, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सख्त कार्रवाई की। पुलिस उपायुक्त निखील पिंगले के मार्गदर्शन में, अपराध शाखा के अधिकारी और बिबवेवाड़ी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।