Kesari Veer teaser release: बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली जल्द ही बड़े पर्दे पर पीरियड ड्रामा फिल्म ‘केसरी वीर’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें सूरज पंचोली के साथ सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी हमीरजी गोहिल की वीरता पर आधारित है, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय विलेन के रूप में नजर आएंगे, जबकि सुनील शेट्टी भी एक दमदार किरदार निभा रहे हैं।
1 मिनट 47 सेकेंड के इस टीजर की शुरुआत एक दमदार डायलॉग से होती है
“अहिंसा मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है, लेकिन धर्म की रक्षा के लिए हिंसा उससे भी बड़ा धर्म है।”
इसके बाद, फिल्म के वॉर सीक्वेंस और भव्य सेट्स की झलक दिखाई गई है, जो इसे एक शानदार पीरियड ड्रामा की फील देती है।
‘केसरी वीर’ में आकांक्षा शर्मा भी नजर आएंगी, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि वो इस फिल्म से दर्शकों पर कितनी छाप छोड़ती हैं।
फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने टीजर जारी कर फिल्म की पहली झलक दिखाई है, जबकि जल्द ही ट्रेलर भी रिलीज किया जाएगा। सूरज पंचोली करीब चार साल बाद किसी फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले वो 2021 में ‘टाइम टू डांस’ में दिखे थे।
अब देखना होगा कि ‘केसरी वीर’ दर्शकों को कितना पसंद आती है और क्या ये सूरज पंचोली के करियर को नई ऊंचाई दे पाएगी।