• Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार
Wednesday, June 18, 2025
  • Login
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार
No Result
View All Result
No Result
View All Result

Plastic Ban Pune: पुणे में शहर में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा प्लास्टिक बैग, रोक सिर्फ कागजों तक सिमित

NEWS DESK TOP NEWS HINDI by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
June 12, 2025
in पुणे, महाराष्ट्र
0
Plastic Ban Pune: पुणे में शहर में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा प्लास्टिक बैग, रोक सिर्फ कागजों तक सिमित

Plastic Ban Pune

Plastic Ban Pune: राज्य सरकार द्वारा 2018 में प्लास्टिक कैरी बैग पर लगाए गए प्रतिबंध को सात साल बीत चुके हैं, लेकिन पुणे शहर में इसका असर दिखाई नहीं दे रहा हैं. सब्जी मंडियों से लेकर किराना दुकानों और फुटपाथ के विक्रेताओं तक, हर जगह पतली प्लास्टिक कैरी बैग का बिना रोकटोक इस्तेमाल हो रहा है. पुणे महानगरपालिका की ओर से कार्रवाई के दावे जरूर किए जा रहे हैं, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि ये प्रयास दिखावटी और प्रभावहीन साबित हो रहे हैं. जनवरी से मई 2025 तक की अवधि में मनपा ने कुल 635 स्थानों पर छापे मारे, जिसमें 1671 किलो प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए और 32.15 लाख का जुर्माना वसूला गया हैं. कई बार कार्रवाई के शुरू होने से पहले ही व्यापारियों को कार्रवाई की जानकारी मिलने से सही ढंग से कार्रवाई नहीं हो रही है. (Plastic Ban Pune)

व्हाट्सएप पर लेटेस्ट अपडेट चैनल को आज ही फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2Z6498F2pHMwM9YA1S

पुणे मनपा के ठोस कचरा प्रबंधन विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती हैं जिसके तहत जनवरी में सबसे अधिक 255 ठिकानों पर कार्रवाई हुई. इसमें 659 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया और 12.95 लाख का जुर्माना वसूला गया. फरवरी में 144 जगहों पर कार्रवाई कर 280 किलो प्लास्टिक पकड़ा गया और 7.25 लाख वसूले गए. मार्च में 80 ठिकानों से 288 किलो प्लास्टिक मिला और 4.05 लाख का दंड वसूला गया. अप्रैल में 93 जगहों से 202 किलो प्लास्टिक जब्त कर 4.75 लाख का जुर्माना वसूला गया. वहीं मई में 63 ठिकानों से 242 किलो प्लास्टिक के साथ 3.15 लाख का दंड वसूला गया. इन आंकड़ों से यह जरूर साबित होता है कि मनपा द्वारा कार्रवाई की जा रही है, लेकिन यह भी उतना ही स्पष्ट है कि इन कार्रवाइयों का वास्तविक असर शहर में नहीं दिख रहा है. कई बाजारों और दुकानों में अब भी ग्राहक को प्लास्टिक बैग में सामान दिया जाता है. कई बार दुकानदारों को पहले से सूचना दे दी जाती है कि निरीक्षण टीम आने वाली है, जिससे वे प्लास्टिक बैग छिपा लेते हैं. यहां तक कि कुछ जगहों पर जुर्माना से बचने के लिए मामूली रकम देकर मामला शांत किया जाता हैं.

पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि प्लास्टिक कैरी बैग के कारण नालों में प्लास्टिक जमा होता है, जिससे बारिश के मौसम में जलजमाव जैसी समस्या खड़ी होती है. इसके अलावा प्लास्टिक प्रदूषण से शहर की स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है. नागरिकों को वैकल्पिक जैसे कागज, कपड़े और जूट बैग के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने हेतु जनजागृति अभियान भी चलाया जाना चाहिए. विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि केवल जुर्माना वसूलने से समस्या का समाधान नहीं होगा. जब तक राजनीतिक इच्छाशक्ति, सतत निगरानी और समाज स्तर पर सहभाग निर्माण नहीं होता, तब तक यह प्रतिबंध केवल कागजों तक ही सीमित रहेगा.

लोनावाला के पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू

पुणे शहर में प्लास्टिक कैरी बैग पर रोक की हकीकत सरकारी बयानों से उलट है. आंकड़े बताते हैं कि मनपा सक्रिय है, लेकिन धरातल पर इसका कोई ठोस असर नहीं दिखता. यदि प्रशासन और समाज ने गंभीरता नहीं दिखाई, तो प्लास्टिक प्रतिबंध सिर्फ एक दिखावटी आदेश बनकर रह जाएगा और पर्यावरण पर इसका गंभीर दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा.

Previous Post

लोनावाला के पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू

Next Post

अहमदाबाद विमान हादसा: लंदन जा रहा प्लेन क्रैश, 242 यात्रियों में एक्स-सीएम विजय रूपानी भी थे सवार

Next Post

अहमदाबाद विमान हादसा: लंदन जा रहा प्लेन क्रैश, 242 यात्रियों में एक्स-सीएम विजय रूपानी भी थे सवार

Please login to join discussion

Search

Trending

  • Census 2026: 30 questions, religion column and digital medium, Central Government issued notification
    जनगणना 2026: 30 सवाल, धर्म का कॉलम और डिजिटल माध्यम, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
    by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
    June 16, 2025
  • 'Deva' Box-office Collection: Slow start, earned Rs 5 crore on first day
    ‘Deva’ Box-office Collection: धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए 5 करोड़
    by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
    February 1, 2025
  • 'LAAPATAA LADIES' out of Oscar race; Could not make place in top 15
    ‘LAAPATAA LADIES’ ऑस्कर रेस से बाहर; टॉप 15 में नहीं बना पाई जगह
    by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
    December 18, 2024
  • 'ONE NATION, ONE ELECTION’ को मंजूरी; संसद में पेश होगा विधेयक
    ‘ONE NATION, ONE ELECTION’ को मंजूरी; संसद में पेश होगा विधेयक
    by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
    December 12, 2024

  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार

© 2025

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार

© 2025