कर्नाटका के पूर्व मुख्यमंत्री, विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल S.M. KRUSHNA का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और बंगळुरु स्थित अपने निवास स्थान पर प्रातः 2:45 बजे उनका निधन हुआ।
S.M. KRUSHNA का जन्म 1932 में हुआ था और उनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था। 1999 से 2004 तक वह कर्नाटका के मुख्यमंत्री रहे। 2004 से 2008 तक उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। 2009 में, वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। मार्च 2017 में, S. M KRUSHNA ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। 2023 में उन्हें पद्मविभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
https://topnewshindi.in/wp-admin/post.php?post=1645&action=edit
उन्होंने अपनी शिक्षा की शुरुआत मैसूर के महाराजा कॉलेज से की, फिर बेंगलुरु में सरकारी कॉलेज से कानून की डिग्री ली और उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए। भारतीय राजनीति में उन्होंने 1962 में कर्नाटका विधानसभा से कदम रखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने S.M KRUSHNA के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, “S.M KRUSHNA जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनका कार्य कर्नाटका और देश के लिए अमूल्य था।”