Greeshma Murder Case: केरल से एक दिल देहलानेवाला मामला सामने आया हैं। 24 वर्षीय ग्रीष्मा को अपने प्रेमी शेरोन राज की हत्या के मामले में मृत्युदंड की सजा सुनाई गई है। यह घटना 2022 में घटी थी और इसने राज्यभर में हलचल मचाई थी।
ग्रीष्मा कन्याकुमारी की निवासी हैं, 2021 से शेरोन राज के साथ प्रेम संबंध में थी। हालांकि, 2022 में ग्रीष्मा के परिवार ने उसका विवाह एक आर्मी के अधिकारी से तय किया, जिसके बाद ग्रीष्मा को डर था कि शेरोन उसकी शादी के बीच आ सकता है। इस वजह से उसने शेरोन की हत्या की योजना बनाई।
Chhava Movie controversy: मंत्री उदय सामंत ने रिलीज रोक का दिया इशारा
ग्रीष्मा ने शेरोन को मारने के लिए विष का प्रयोग करने का निर्णय लिया और इंटरनेट पर विष के प्रभाव और उपाय पर शोध करना शुरू किया, उसके बाद ग्रीष्माने पेनकिलर और हर्बिसाइड का उपयोग करके उसे मारने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई। आखिरकार, 14 अक्टूबर 2022 को उसने शेरोन को घर बुलाकर उसे एक आयुर्वेदिक पेय दिया, जिसमें उसने हर्बिसाइड मिला दिया। शेरोन के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने के बाद, 25 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गई। परंतु शेरोनने अपने एक दोस्त को अस्पताल में पहले ही बताया था की ग्रीष्मा ने उसे विष दिया हैं ।
इसलिए शेरोन की मृत्यु के बाद, उसके परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ग्रीष्मा को 31 अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसकी डिजिटल साक्ष्य की जांच की, जिसमें ग्रीष्मा की इंटरनेट सर्च हिस्ट्री ने उसके अपराध को उजागर किया। ग्रीष्मा ने हत्या की सच्चाई कबूल की और बताया कि उसे डर था कि शेरोन उसकी शादी से जुड़ी बातें उसके मंगेतर के सामने ला सकता था।
ग्रीष्मा को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 328 (विष देना), 364 (हत्या के इरादे से अपहरण) और 201 (सबूत नष्ट करना) के तहत दोषी ठहराया गया। कोर्ट ने ग्रीष्मा को पूर्व नियोजित हत्या के मामले में दोषी माना और उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई।
इस मामले में ग्रीष्मा के चाचा को अपराध में मदद करने के आरोप में तीन साल की सजा हुई, जबकि उसकी मां को सबूत के अभाव में निर्दोष मानते हुए रिहा कर दिया गया।
यह मामला डिजिटल सबूतों की अहमियत को दर्शाता है। ग्रीष्मा के इंटरनेट सर्च ने उसके अपराध की सच्चाई को उजागर किया, और इसने यह साबित कर दिया कि डिजिटल फूटप्रिंट और तकनीकी जांच से अपराधी को पकड़ने में कितनी मदद मिल सकती है।