IPL schedule 2025: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का हाई-वोल्टेज मुकाबला बीसीसीआई ने रविवार (16 फरवरी) को आईपीएल 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार मुंबई इंडियंस की शुरुआत पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 23 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल इतिहास में मुंबई और चेन्नई के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही है, इसलिए यह मैच भी काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। (IPL schedule 2025)
इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या इस मुकाबले में खेलते नजर नहीं आएंगे। दरअसल, पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने तीन मैचों में स्लो ओवर रेट का उल्लंघन किया था, जिसके चलते आईपीएल के नियमों के अनुसार कप्तान पर एक मैच का बैन लगाया जाता है। इस कारण हार्दिक को आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले से बाहर बैठना होगा।
हार्दिक की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस को कार्यवाहक कप्तान नियुक्त करना होगा। टीम के पास इस भूमिका के लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। सबसे मजबूत दावेदार रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया है। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव, जो भारतीय टी20 टीम के कप्तान रह चुके हैं, और जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी की है, भी संभावित विकल्प हो सकते हैं।
अब देखना दिलचस्प होगा कि 23 मार्च को जब मुंबई इंडियंस मैदान पर उतरेगी, तो टॉस के लिए कौन कप्तान के रूप में नजर आएगा।