नई-दिल्ली: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर 2024 को मतदान सम्पन्न हुआ। शाम 5 बजे तक 58.22% मतदान दर्ज किया गया। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
इस बार सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने सत्ता में बने रहने की कोशिश की है, जबकि विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन ने सत्ता में वापसी का दावा ठोका है।
एग्जिट पोल के नतीजे: किसे मिलेगी बढ़त?
MATRIZE एग्जिट पोल
महायुति: 150-170 सीटें
महाविकास अघाड़ी (एमवीए): 110-130 सीटें
अन्य: 8-10 सीटें
Chanakya Strategies एग्जिट पोल
महायुति: 152-160 सीटें
एमवीए: 130-138 सीटें
अन्य: 6-8 सीटें
Poll Diary एग्जिट पोल
महायुति: 150-170 सीटें
एमवीए: 110-130 सीटें
अन्य: 8-10 सीटें
P-Marq एग्जिट पोल
महायुति: 137-157 सीटें
एमवीए: 126-146 सीटें
अन्य: 2-8 सीटें
Peoples Pulse एग्जिट पोल
महायुति: 150-170 सीटें
एमवीए: 110-130 सीटें
अन्य: 8-10 सीटें
इलेक्टोरल एज एग्जिट पोल
एमवीए: 150 सीटें
महायुति: 118 सीटें
अन्य: 20 सीटें
SAS एग्जिट पोल
महायुति: 127-135 सीटें
एमवीए: 147-155 सीटें
अन्य: 10-13 सीटें
किसने कितनी सीटों पर उतारे उम्मीदवार?
भाजपा ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) ने 81 सीटों पर और एनसीपी (अजित पवार गुट) ने 59 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
महाविकास अघाड़ी के तहत कांग्रेस ने 101, शिवसेना (यूबीटी) ने 95, और एनसीपी (शरद पवार गुट) ने 86 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। इसके अलावा, बसपा, एआईएमआईएम और कई अन्य क्षेत्रीय दल भी मैदान में हैं।
उम्मीदवारों की संख्या में भारी इजाफा
2024 के चुनाव में कुल 4136 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा, जो 2019 के 3239 उम्मीदवारों की तुलना में 28% अधिक है। इनमें से 2086 उम्मीदवार निर्दलीय हैं।
चुनाव का महत्व
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 भाजपा और एमवीए गठबंधन के बीच सत्ता की दिशा तय करेगा। एग्जिट पोल के अनुमान से संकेत मिलता है कि दोनों गठबंधनों में कड़ी टक्कर हो सकती है। 23 नवंबर को नतीजे महाराष्ट्र की राजनीतिक तस्वीर को स्पष्ट करेंगे।