मुंबई: मुंबई में होने वाली महायुति की बैठक को 2 दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। बैठक पहले आज होनी थी, लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वास्थ्य कारणों से अपने पैतृक गांव जाने का निर्णय लिया। इसके बाद बैठक को टाल दिया गया है। शिंदे ने अपनी तबीयत ठीक न होने का हवाला दिया, जिससे महायुति की राजनीति और आगामी सत्ता वितरण पर असर पड़ सकता है।