केरल में मानसून की दस्तक: भारत में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2025 ने आधिकारिक रूप से दस्तक दे दी है। इस बार मानसून ने अपने तय समय से 8 दिन पहले यानी 24 मई को केरल के तट पर प्रवेश किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, “दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज, 24 मई 2025 को केरल में दस्तक दी है, जबकि इसकी सामान्य तिथि 1 जून होती है। इस प्रकार यह 8 दिन पहले आ गया है।” (केरल में मानसून की दस्तक)
व्हाट्सएप पर लेटेस्ट अपडेट चैनल को आज ही फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2Z6498F2pHMwM9YA1S
इससे पहले 2001 और 2009 में भी मानसून ने जल्दी दस्तक दी थी. उस साल 23 मई को ही मानसून केरल पहुंच गया था। भारत में अब तक का सबसे जल्दी आने वाला मानसून 1918 में दर्ज किया गया था, जब 11 मई को केरल में बारिश शुरू हो गई थी।
15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, 3 राज्यों में रेड अलर्ट
मानसून के समय से पहले आगमन के बाद IMD ने 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी:
बिहार, झारखंड, ओडिशा: 26 मई तक भारी बारिश संभव।
गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल (तटीय क्षेत्र): अगले 7 दिनों तक तेज बारिश हो सकती है, कुछ क्षेत्रों में 200 मिमी तक।
इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी:
भारतीय मौसम विभाग ने तीन राज्यों के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है:
कर्नाटक:
उत्तर कन्नड़, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, कोडागु, शिवमोग्गा और चिकमंगलूर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी।
गोवा:
25 मई तक लगातार भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी।
केरल:
27 मई तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट लागू। यही राज्य मानसून का प्रवेश बिंदु भी है।
अलीबाग फेरी सेवा: गेटवे ऑफ इंडिया से मांडवा के बीच फेरी सेवा 25 मई से बंद