• Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार
Monday, May 19, 2025
  • Login
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार
No Result
View All Result
No Result
View All Result

PM MODI: इंडोनेशिया में भगवान मुरुगन मंदिर का निर्माण

NEWS DESK TOP NEWS HINDI by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
February 2, 2025
in भारत
0
PM Modi: Construction of Lord Murugan temple in Indonesia

PM Modi: Construction of Lord Murugan temple in Indonesia

PM MODI: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भगवान मुरुगन के मंदिर निर्माण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM MODI) ने रविवार को खुशी जाहिर की है। मंदिर के महा कुंभाभिषेकम के अवसर पर उन्होंने दोनों देशों के संबंध मजबूत होने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया की सदियों पुरानी विरासत में आज नया अध्याय जुड़ रहा है।

पीएम मोदी ने इस अवसर पर इंडोनेशिया के लोगों और भगवान मुरुगन को मानने वालों को बधाई देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, “मेरा सौभाग्य है कि जकार्ता के मुरुगन मंदिर में महा कुंभाभिषेकम जैसे कार्यक्रम का हिस्सा बन रहा हूं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की मौजूदगी ने कार्यक्रम को मेरे लिए और विशेष बना दिया है। भले ही मैं शारीरिक रूप से जकार्ता से सैकड़ों किलोमीटर दूर हूं। लेकिन मेरा मन इस आयोजन के उतने ही करीब है, जितना भारत और इंडोनेशिया के आपसी रिश्ते। अभी कुछ दिन पहले ही इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो 140 करोड़ भारतवासियों का प्यार लेकर लौटे हैं।”

पीएम मोदी ने सभी को जकार्ता मंदिर के महा कुंभाभिषेकम की बधाई देते हुए कहा, “भारत और इंडोनेशिया के लोगों के लिए आपसी रिश्ते सिर्फ जियोपॉलीटिकल नहीं हैं। दोनों देश हजारों वर्ष पुराने संस्कृति और इतिहास से जुड़े हैं। हमारा संबंध विरासत, विज्ञान और विश्वास का है। हमारा संबंध साझी आस्था और अध्यात्म का है। हमारा संबंध भगवान मुरुगन और भगवान राम का भी है। भारत से इंडोनेशिया जाने वाला व्यक्ति जब प्रम्बानन मंदिर में हाथ जोड़ता है, तो उसे काशी और केदार जैसी आध्यात्मिक अनुभूति होती है। भारत में इंडोनेशिया के रामलीला का मंचन भी होता रहता है।”

उन्होंने कहा, “आज जब भारत के लोग हवाई यात्रा के लिए गरुड़ इंडोनेशिया में बैठते हैं, तो उन्हें उसमें भी हमारी साझी संस्कृति के दर्शन होते हैं। हमारे रिश्ते कई मजबूत तारों से जुड़े हुए हैं। जब राष्ट्रपति प्रबोवो भारत आए थे, तो हमने दोनों देशों के साझी विरासत से जुड़ी कई बातें की थीं। आज जकार्ता में भगवान मुरुगन के इस नए मंदिर के जरिए हमारी सदियों पुरानी विरासत में नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ रहा है। यह मंदिर न सिर्फ आस्था का बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों का भी केंद्र बनेगा।”

Previous Post

Nashik-Gujarat Highway Accident: बस 200 फीट गहरी खाई में गिरी,7 की मौत

Next Post

Pune Atal Tinkering Labs: सरकारी स्कूलों में स्थापित होंगी 50,000 नई लैब्स

Next Post
Pune Atal Tinkering Labs: 50,000 new labs to be set up in government schools

Pune Atal Tinkering Labs: सरकारी स्कूलों में स्थापित होंगी 50,000 नई लैब्स

Please login to join discussion

Search

Trending

  • X-Band Radars for Pre Rain Alert पुणेकरों को अब 5 घंटे पहले ही मिल जाएगी बारिश की जानकारी
    X-Band Radars for Pre Rain Alert पुणेकरों को अब 5 घंटे पहले ही मिल जाएगी बारिश की जानकारी
    by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
    May 19, 2025
  • 'Deva' Box-office Collection: Slow start, earned Rs 5 crore on first day
    ‘Deva’ Box-office Collection: धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए 5 करोड़
    by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
    February 1, 2025
  • 'LAAPATAA LADIES' out of Oscar race; Could not make place in top 15
    ‘LAAPATAA LADIES’ ऑस्कर रेस से बाहर; टॉप 15 में नहीं बना पाई जगह
    by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
    December 18, 2024
  • 'ONE NATION, ONE ELECTION’ को मंजूरी; संसद में पेश होगा विधेयक
    ‘ONE NATION, ONE ELECTION’ को मंजूरी; संसद में पेश होगा विधेयक
    by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
    December 12, 2024

  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार

© 2025

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार

© 2025