नई दिल्ली: प्रियंका गांधी ने 18वीं लोकसभा में वायनाड सीट से सांसद के तौर पर शपथ ली। इस दौरान उन्होंने संविधान की प्रति अपने साथ रखी, यह उनके संवैधानिक मूल्यों के प्रति समर्पण को दर्शाता है। प्रियंका गांधी ने शपथ के तुरंत बाद वायनाड की जनता को धन्यवाद दिया और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का वादा किया। इस ऐतिहासिक पल में उनके भाई राहुल गांधी ने फोटो क्लिक कर इसे खास बना दिया।
गौरतलब है कि वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी की जीत ने गांधी परिवार के तीन सदस्यों – सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी – को संसद में एक साथ लाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह पहली बार है जब नेहरू-गांधी परिवार के तीन सदस्य एक साथ संसद में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।