Pune-Loni Kalbhor: पुणे के लोणी काळभोर इलाके में महिला की पत्थर मारकर हत्या और पति पर पिस्तौल से फायरिंग के मामले में पुलिस ने मयूर शंकर जाधव (32) और प्रथमेश उर्फ सोन्या वाहिले (23) को गिरफ्तार किया है।
घटना पुणे-सोलापुर हाइवे के थेऊर फाटा इलाके की है, (Pune-Loni Kalbhor) जहां आरोपी शंकर जाधव और सोन्या वाहिले अपने तीन साथियों के साथ कार में आए थे। चौकीदार अक्षय चव्हाण ने उन्हें रोका, तो आरोपियों ने उस पर गोली चला दी और उसकी पत्नी शीतला के सिर पर पत्थर मार दिया। गंभीर चोट के कारण शीतला की इलाज के दौरान मौत हो गई।
Delhi-Pune flight: तकनीकी खराबी से यात्रियों को 12 घंटे की परेशानी
इससे पहले पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से देसी पिस्तौल बरामद की थी। फरार जाधव और वाहिले को खेड शिवापूर इलाके से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त निखिल पिंगळे और सहायक आयुक्त राजेंद्र मुळीक के मार्गदर्शन में की गई।