• Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार
Wednesday, June 18, 2025
  • Login
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार
No Result
View All Result
No Result
View All Result

पुणे मनपा चुनाव: सैटेलाइट और गूगल अर्थ से तय होगी प्रभाग रचना

NEWS DESK TOP NEWS HINDI by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
June 12, 2025
in पुणे, राजनीति
0
पुणे मनपा चुनाव: सैटेलाइट और गूगल अर्थ से तय होगी प्रभाग रचना

पुणे मनपा चुनाव

पुणे मनपा चुनाव: आगामी पुणे महानगरपालिका चुनाव अब चार सदस्यीय प्रभाग प्रणाली से ही होंगे. इस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए पहली बार सैटेलाइट इमेज और गूगल अर्थ जैसे आधुनिक टेक्नोलॉजी का सौ फीसदी उपयोग किया जाएगा. यह प्रभाग रचना राज्य निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आधार पर की जा रही है. इसे लेकर जानकारी देते हुए पुणे मनपा के चुनाव अधिकारी प्रसाद काटकर ने बताया कि यह रचना 2011 की जनगणना को आधार मानकर तैयार की जा रही है. (पुणे मनपा चुनाव)

व्हाट्सएप पर लेटेस्ट अपडेट चैनल को आज ही फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2Z6498F2pHMwM9YA1S

पुणे शहर के लिए 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 6,400 प्रगणक (Enumerator) गट हैं. इसके अलावा महानगरपालिका सीमा में जो 34 गांव शामिल हुए हैं, उनके प्रगणक गटों को भी इसमें शामिल किया जाएगा. एक प्रभाग में लगभग 84 हजार से 92 हजार मतदाता होंगे. वहीं कुछ छोटे प्रभागों में 40 हजार से 52 हजार तक की जनसंख्या हो सकती है ताकि कुल नगरसेवकों की संख्या में संतुलन बना रहे.

2011 में पुणे शहर की जनसंख्या 31.32 लाख थी और तब 162 नगरसेवक चुने गए थे. उसके बाद नए 11 गांव और फिर 23 अन्य गांवों के शामिल होने से जनसंख्या करीब 35.5 लाख तक पहुंच गई है. मनपा के नियमानुसार 30 लाख की आबादी के बाद हर 1 लाख अतिरिक्त जनसंख्या पर एक नगरसेवक बढ़ाया जाता है. लेकिन हाल ही में फुरसुंगी और उरुली देवाची इन दो गांवों को मनपा सीमा से हटाकर अलग नगर परिषद घोषित किया गया है, जिससे कुल नगरसेवकों की संख्या अब 166 से घटकर 165 रह सकती है.

अक्सर आरोप लगाए जाते हैं कि प्रभाग रचना में सत्तारूढ़ पक्ष का हस्तक्षेप होता है और उनकी सुविधा के अनुसार सीमांकन किया जाता है. इन आरोपों से बचने और पारदर्शिता लाने के लिए इस बार मनपा ने सैटेलाइट डेटा, गूगल अर्थ, बड़ी सड़क, नाले, नैसर्गिक प्रवाह, कॉलोनी सीमाएं आदि का विश्लेषण कर डिजिटल तरीके से प्रभाग सीमांकन करने का निर्णय लिया है. इससे प्रभाग रचना निष्पक्ष और पारदर्शी रहेगी. इस तरह का दावा प्रशासन की ओर से किया गया हैं.

पुणे मनपा आयुक्त नवलकिशोर राम के आदेश पर प्रारूप प्रभाग रचना तैयार करने के लिए एक 20 सदस्यीय समिति गठित की गई है. इस समिति में शहर की भौगोलिक और प्रशासनिक जानकारी रखने वाले अभियंता, क्लर्क, टंकन लेखक और आईटी विभाग के कर्मचारी शामिल हैं. सभी चुनावी काम सावरकर भवन में स्थित मुख्य कार्यालय से संचालित होंगे.

कितने प्रभाग होंगे?
अभी आधिकारिक रूप से प्रभागों की संख्या घोषित नहीं हुई है, लेकिन प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, पुणे शहर में 41 या 42 प्रभाग हो सकते हैं. इनमें से 40 या 41 प्रभाग चार सदस्यीय होंगे, जबकि एक या दो प्रभाग तीन या दो सदस्यीय रह सकते हैं, यह वहां की जनसंख्या पर निर्भर करेगा.

Special Trains for Wari: पंढरपुर व मिरज के लिए 80 आषाढ़ी विशेष ट्रेन सेवाएं

Previous Post

Special Trains for Wari: पंढरपुर व मिरज के लिए 80 आषाढ़ी विशेष ट्रेन सेवाएं

Next Post

लोनावाला के पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू

Next Post
Restrictive orders imposed on tourist places in Lonavala

लोनावाला के पर्यटन स्थलों पर प्रतिबंधात्मक आदेश लागू

Please login to join discussion

Search

Trending

  • Census 2026: 30 questions, religion column and digital medium, Central Government issued notification
    जनगणना 2026: 30 सवाल, धर्म का कॉलम और डिजिटल माध्यम, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
    by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
    June 16, 2025
  • 'Deva' Box-office Collection: Slow start, earned Rs 5 crore on first day
    ‘Deva’ Box-office Collection: धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए 5 करोड़
    by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
    February 1, 2025
  • 'LAAPATAA LADIES' out of Oscar race; Could not make place in top 15
    ‘LAAPATAA LADIES’ ऑस्कर रेस से बाहर; टॉप 15 में नहीं बना पाई जगह
    by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
    December 18, 2024
  • 'ONE NATION, ONE ELECTION’ को मंजूरी; संसद में पेश होगा विधेयक
    ‘ONE NATION, ONE ELECTION’ को मंजूरी; संसद में पेश होगा विधेयक
    by NEWS DESK TOP NEWS HINDI
    December 12, 2024

  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार

© 2025

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • पुणे
  • महाराष्ट्र
  • भारत
  • राजनीति
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
  • धर्म-दर्शन
  • क्राईम
  • व्यापार

© 2025