पुणे शहर के एक व्यावसायिक के साथ चार करोड़ रुपये की ठगी करने वाली बिहार की गुड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुड़िया जिस का नाम सानिया सिद्धिकी है जो पिछले छह महीनों से फरार थी, अब वो पुलिस के हाथ लग गयी हैं । सानिया सिद्धिकी जो ‘बिहार की गुड़िया’ के नाम से जानी जाती है उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
सानिया ने पुणे के एक व्यवसायी का फोन नंबर लेकर उसके नाम पर ठगी की। बिल्डर का नंबर लेकर सानिया सिद्दिकी ने खुद को उसी बिल्डर की तरह पेश किया और चार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की। उसने कहा कि, ‘मैं विदेश में हूं, कुछ पैसे भेजो’ और इसके बाद व्यवसायी की कंपनी के अकाउंट से चार करोड़ रुपये उसके बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया, लेकिन फिर वह फरार हो गई। 10 महीने तक उसकी तलाश करने के बाद पुणे पुलिस ने आखिरकार बिहार में उसकी गिरफ्तारी की। पुणे साइबर क्राइम पुलिस निरीक्षक स्वप्नाली शिंदे के नेतृत्व में आठ दिन तक जांच करने के बाद सानिया को बिहार के फरीदाबाद में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से उसके घर पर छापा मारा और उसे छत से भागने की कोशिश करते हुए पकड़ लिया।