Pune Woman Forced into Conversion: पुणे में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 32 वर्षीय महिला को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया (Pune Woman Forced into Conversion) और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने महिला को बंधक बनाकर सिर पर बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दी।
यह घटना विमानतल पुलिस थाना क्षेत्र के माधवनगर, धानोरी इलाके में हुई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाकर धानोरी बुलाया। वहां संतोष गायकवाड़ और सागर लांडगे ने बंधक बनाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
बाद में सागर लांडगे ने पीड़िता को लोहगांव में एक कमरे में बंद कर दिया और बार-बार दुष्कर्म किया। आरोपियों ने पीड़िता के घर में भगवान की मूर्तियां भी तोड़ दीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।