Sri Lanka Navy Attack: श्रीलंका की नौसेना द्वारा मंगवार को डेल्फ्ट द्वीप के पास किए गए गोलीबारी (Sri Lanka Navy Attack) में पांच भारतीय मछुआरे घायल हो गए। भारत ने इस घटना का विरोध करते हुए दिल्ली में श्रीलंका के कार्यवाहक उच्चायुक्त से तीव्र विरोध दर्ज कराया है। कोलंबो में भारत के उच्चायुक्त ने भी इस मुद्दे को श्रीलंकाई सरकार के विदेश मंत्रालय के सामने उठाया है।
इस घटना में पुडुचेरी और तमिलनाडु के 13 मछुआरों में से दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन दोनों को जाफना अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। बाकी तीन मछुआरों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। बचे हुए मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने गिरफ्तार कर लिया है।
Padma Awards: दिग्गज गायकों को नजरअंदाज करने पर सोनू निगम ने उठाए सवाल
श्रीलंकाई नौसेना का आरोप है कि मछुआरे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार कर मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान एक मछली पकड़ने वाली नाव भी जब्त कर ली गई है। जाफना में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात की और उनकी मदद की।
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर श्रीलंकाई सरकार से सभी गिरफ्तार मछुआरों की रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हमेशा मछुआरों से संबंधित समस्याओं को मानवीय दृष्टिकोण से सुलझाने की पक्षधर रही है।