SUNITA WILLIAMSS: भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बूच विल्मोर ( BUTCH WILMORE) की पृथ्वी पर वापसी फिर से टल गई है। नासा ने मंगलवार को घोषणा की कि दोनों अब मार्च 2025 से पहले पृथ्वी पर नहीं लौट पाएंगे।
सुनीता विलियम्स (SUNITA WILLIAMSS)और विल्मोर जून 2024 से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर मौजूद हैं। उनकी वापसी के लिए उपयोग होने वाला बोइंग का स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा है, जिसकी वजह से मिशन में देरी हो रही है।
पहले नासा ने उनकी वापसी के लिए फरवरी 2025 में एक स्पेसक्राफ्ट भेजने की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे मार्च 2025 तक के लिए टाल दिया गया है। इस देरी के कारण मिशन की अवधि लगभग आठ महीने और बढ़ गई है।
नासा ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि वापसी को लेकर आगे और कोई बदलाव हो सकता है या नहीं। यह स्थिति अंतरिक्ष अभियानों के दौरान आने वाली तकनीकी चुनौतियों को भी दर्शाती है।