मुंबई: महाराष्ट्र में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद नए मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं हुई है। शिवसेना (ठाकरे गुट) की नेता सुषमा अंधारे ने इस देरी पर महायुति और शिवसेना (शिंदे गुट) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या बीजेपी में कोई महिला मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य नहीं है। अंधारे ने शिंदे गुट पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनकी घोषणा के बावजूद राज्य में राष्ट्रपति शासन नहीं लगा। साथ ही, 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण से पहले राज्य का संचालन किसके भरोसे हो रहा है, यह भी पूछा।