Prabhas Marriage Rumors: फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास, जो ‘बाहुबली’ के रूप में प्रसिद्ध हैं, अब 45 वर्ष के हो चुके हैं। उनके फैंस उनकी शादी को लेकर उत्सुक हैं। हाल ही में व्यापार विश्लेषक मनोबाला विजयबालन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रभास के नाम के साथ शादी और ब्राइड इमोजी शेयर किया, जिसके बाद प्रभास की शादी को लेकर चर्चाएँ बढ़ गईं।( Prabhas Marriage Rumors) कुछ फैंस ने उन्हें बधाई दी, तो कुछ ने सवाल किया कि क्या वह अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी से शादी कर रहे हैं।
Shivaji nagar metro station: 2 लाख के लोहे के खंभे चोरी; छह आरोपी गिरफ्तार
राम चरण ने हाल ही में एक शो में यह खुलासा किया था कि प्रभास आंध्र प्रदेश की लड़की से शादी करेंगे। इसके बाद शादी को लेकर और अधिक चर्चाएँ शुरू हो गईं।
प्रभास ने पहले भी कहा था कि वह जल्द शादी नहीं करेंगे क्योंकि वह अपनी महिला फैंस की भावनाओं का सम्मान करते हैं। इस समय वह अपनी फिल्मों ‘द राजा साब’, ‘सालार पार्ट 2’ और ‘कन्नप्पा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।