Pune-Bhor Car Accident: पुणे के पास वरंध घाट में एक भीषण दुर्घटना घटित हुई है। एक इको कार, जिसमें 9 लोग सवार थे, 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।
Pune Metro News: सेवा अब रात 11 बजे तक शुरु
यह हादसा पुणे के भोर-माहाड मार्ग (Pune-Bhor Car Accident) पर स्थित वरंध घाट के उंबरडे गांव के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह चार बजे के करीब हुई। इको कार महाड से भोर की ओर आ रही थी, तभी चालक का वाहन पर नियंत्रण खो बैठने के कारण कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान शुभम शिर्के के रूप में हुई है। घायल व्यक्तियों में मंगेश गुजर (26), आशिष गायकवाड (29), सिद्धार्थ गंधणे (26), सौरभ महादे (22), गणेश लवंडे (27), अमोल रेकीणरं (27), यशराज चंद्र (22), आकाश आडकर (25) शामिल हैं।
भोर पुलिस इस घटना की जांच कर रही है और मामले की पूरी जानकारी प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं।