मुंबई : महाराष्ट्र में आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने की संभावना है। महायुति (भाजपा, शिंदे गुट, और एनसीपी का गठबंधन) ने हाल ही में विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की थी। आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें देवेंद्र फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे माना जा रहा है।
शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट किया है कि वह भाजपा के निर्णय का समर्थन करेंगे। इस बैठक के बाद ही सरकार गठन और कैबिनेट की संरचना पर फैसला होगा। इसके साथ ही, संभावित शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
महायुति में इस बार कुछ नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की भी चर्चा है, ताकि प्रदर्शन को बेहतर किया जा सके।