राजगड किले पर महिला की दर्दनाक मौत: बारिश के मौसम में महाराष्ट्र से कई लोग गढ़ किल्लो की सैर पर आते है। लुभावने सफर का मजा लेने आये लोग कई बार खुद की तो कई बार प्रशासन की लापरवाही की वजह से दर्दनाक हादसे का शिकार भी होते है। हाल ही में ऐसा ही एक किस्सा सामने आया है। पुणे के प्रसिद्ध राजगड किले पर एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें पुणे की आलंदी की रहने वाली 20 वर्षीय महिला कोमल सतीश शिंदे की मौत हो गई। गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे यह घटना उस वक्त हुई जब वह अपने पति के साथ किले के सबसे ऊंचे हिस्से बालेकिल्ला से नीचे उतर रही थीं और अचानक उनका पैर फिसल गया।
व्हाट्सएप पर लेटेस्ट अपडेट चैनल को आज ही फॉलो करें:
https://whatsapp.com/channel/0029Vb2Z6498F2pHMwM9YA1S
हादसे में कोमल लगभग 150 फीट गहरी खाई में गिर गईं। घटना के तुरंत बाद उन्हें वेल्हे ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। आपदा प्रबंधन दल ने किले से कोमल का शव नीचे लाने में मदद की।
सुरक्षा को लेकर स्थानीयों में रोष
स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद राजगड किले पर सुरक्षा इंतजामों की भारी कमी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बालेकिल्ला जैसे ऊंचे और भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा रेलिंग, संकेत बोर्ड और चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं। स्थानीयों ने प्रशासन से तत्काल प्रभाव से सुरक्षा उपाय लागू करने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
महाराष्ट्र में भारी बारिश का अलर्ट: 12 जिलों में तेज़ हवाएं और गरज के साथ बारिश की चेतावनी